फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: फास्ट फूड बनाना सीखेंगी स्वयं सहायता समूह की 30 महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
आरसेटी सोलन में 12 दिवसीय शिविर शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर की स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) सोलन की ओर से फास्ट फूड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। इस 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कुल 5 स्वयं सहायता समूहों की 30 महिलाएं भाग ले रही हैं। प्रशिक्षण के दौरान शुरुआत में प्रतिभागियों को विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड की जानकारी दी जाएगी, जिसके बाद उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान महिलाओं को चाऊमिन, मोमोज, पास्ता और बर्गर जैसे फास्ट फूड बनाना सिखाया जाएगा। इसके साथ ही उन्हें स्वरोजगार को आगे बढ़ाने और तैयार उत्पादों की बिक्री के तरीकों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। संस्थान की निदेशक मीनू बारिया ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है। प्रशिक्षण के अंत में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें सफल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रतिभागियों के लिए निशुल्क भोजन और दूरदराज से आने वाली महिलाओं के लिए आवास सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। मीनू बारिया ने यह भी बताया कि आने वाले समय में संस्थान की ओर से महिलाओं के लिए ब्यूटी पार्लर और टेलरिंग प्रशिक्षण शिविर भी आयोजित किए जाएंगे, जिनके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक महिलाएं संस्थान से संपर्क कर आवेदन कर सकती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें