फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़-कुनिहार मार्ग पर पकड़ी 30 पेटी शराब, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नालागढ़-कुनिहार मार्ग पर की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नालागढ़-कुनिहार मार्ग पर शिव गुफा के समीप पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कार से 30 पेटी देसी शराब बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ अवैध शराब तस्करी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम कुनिहार-नालागढ़ मार्ग पर शिव गुफा के समीप नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान उन्होंने संदेह के आधार पर एक गाड़ी को तलाशी के लिए रोका। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसमें से 30 पेटियां देसी शराब की बरामद हुईं। पुलिस ने गाड़ी सवार लोगों से शराब के परिवहन से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे गए, तो वे कोई भी कागज पेश नहीं कर पाए। पुलिस ने तुरंत गाड़ी और बरामद शराब को कब्जे में ले लिया। मामले में संलिप्त विजय वर्मा निवासी गांव बोडती कनैता (तहसील कसौली) और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें