फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: 35 स्कूलों के 298 खिलाड़ियों दिखाएंगे प्रतियोगिता में दमखम

Tue, 29 Sep 2026 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल कंडाघाट में आयोजित जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट के दौरान लॉंग जंप प्रतियोग
विज्ञापन
पीएम श्री स्कूल कंडाघाट में जिला अंडर-19 एथलेटिक्स मीट शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कंडाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंडाघाट में सोमवार को जिला स्तरीय अंडर-19 एथलेटिक्स मीट (बालक एवं बालिका वर्ग) का आगाज हुआ। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में सोलन जिले के करीब 35 विद्यालयों के 298 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पहले दिन दोपहर तक 188 बालक और 110 बालिका खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ बालक और बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद की स्पर्धाओं से हुआ। ट्रैक पर धावकों ने दमखम दिखाया, जबकि लंबी कूद में खिलाड़ियों ने तकनीक और संतुलन का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

30 सितंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में ट्रैक स्पर्धाओं में 100, 200, 1500, 3000 और 5000 मीटर दौड़ के अलावा 4×100 और 4×400 मीटर रिले आयोजित होंगी। फील्ड स्पर्धाओं में हाई जंप, ट्रिपल जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और जैवलिन थ्रो में खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन


खेल और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक : डॉ. वर्मा
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. रतन सिंह वर्मा ने प्रतियोगिता के शुभारंभ पर प्रतिभागी टीमों, खेल प्रभारियों और निर्णायकों का स्वागत किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों में सफलता केवल पदक जीतने तक सीमित नहीं है। मैदान पर किया गया हर प्रयास अनुशासन, दृढ़ता और आत्मविश्वास को मजबूत करता है। खेल और शिक्षा एक-दूसरे के पूरक हैं और जीवन में नेतृत्व व टीम भावना विकसित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना को सर्वोपरि रखते हुए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें