बद्दी की लिगेसी फूड कंपनी में रक्दान शिविर के दौरान रक्तदान करते हुए कामगार- स्रोत कंपनी।
- फोटो : credit
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के स्वराज माजरा स्थित लीगेसी फूड कंपनी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कंपनी के 27 कामगारों ने रक्तदान किया। एकत्रित रक्त को नालागढ़ ब्लड बैंक को सौंपा गया। शिविर में डॉ. मणिका शर्मा के नेतृत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ स्थित ब्लड बैंक की टीम ने रक्त एकत्रित किया। टीम में महिंदर ठाकुर, तृप्ता और बुध राम शामिल रहे। रक्तदान शिविर का शुभारंभ कंपनी के निदेशक कुलदीप सिंह ने किया। डॉ. मणिका शर्मा ने बताया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमी नहीं आती। एक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतराल के बाद फिर से रक्तदान कर सकता है। इस अवसर पर बरुण, भूपेंद्र पाठक, अर्जन, जसराम, विकास पटियाल, ब्रह्मदास, लक्की त्यागी, अमन कुमार और विपिन सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।