संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। अग्निशमन विभाग की कुठाड़ चौकी की ओर से भावगुड़ी में नागरिक सुरक्षा पर आधारित युवाओं को पांच दिन का प्रशिक्षण दिया। इस शिविर भावगुड़ी, कोट बेजा व जंगेशु पंचायतों के 26 युवाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। पंचायत की प्रधान दुर्गावती ने बताया कि शिविर के दौरान प्रशिक्षुओं ने आत्मरक्षा व नागरिक सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। होमगार्ड जवान रामकृष्ण व उनके सहयोगियों ने युवाओं को प्राकृतिक आपदा, हवाई हमला, आगजनी तथा अन्य आपदाओं से निपटने बारे जानकारी दी गई। पंचायत प्रधान ने प्रशिक्षण शिविर को उपयोगी बताया व भविष्य में भी इस तरह के शिविर लगाने का आह्वान किया।