संत निरंकारी चेरीटेबल फाउंडेशन ने लगाया रक्तदान शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। संत निरंकारी चेरिटेबल फाऊंडेशन की ओर से बुरांवाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 252 लोगों ने रक्तदान किया। फाउंडेशन के संयोजक गुरमीत व सुशीला आरोड़ा ने बताया कि रविवार को संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से निरंकारी सत्संग भवन बुरावाला में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मिशन के महात्मा और अन्य स्थानीय सदस्यों ने 252 यूनिट रक्त का दान किया गया। यह शिविर निरंकारी मिशन के युगवर्तक बाबा गुरबचन सिंह की याद में और सतगुरु माता सुधिक्षा महाराज के आशीर्वाद से संपन्न हुआ। इसमें मिशन के जोनल इंचार्ज विवेक कालिया और संयोजक महात्मा गुरमीत लोकल मुखी, सुशीला अरोड़ा, योगराज, नवीन, नरेंद्र, शोभा सिंह और अन्य महात्माओं ने योगदान दिया।