नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन में रविवार को 25 लोगों के सैंपल लिए गए हैं। इन्हें जांच के लिए सीआरआई कसौली भेजा जा रहा है। इनमें नालागढ़ अस्पताल में 19 और ईएसआई काठा में छह लोगों के सैंपल लिए गए हैं। संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में रविवार तक 165 लोग निगरानी में रखे गए हैं। बाहरी राज्यों से आए 2259 लोग होम क्वारंटीन चल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग ने तब तक क्षेत्र से 4438 सैंपल लिए हैं।
क्षेत्र में 27 लोग पॉजिटिव आए हैं जिसमें से 18 एक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर उपमंडल प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग मुस्तैद हैं, वहीं 21 संस्थागत क्वारंटीन केंद्रों में निगरानी में रखे गए लोगों पर भी नजर रखी गई है। इन केंद्रों में 165 लोगों में राधा स्वामी सत्संग भवन कडु़आना बद्दी में 29, सीसे स्कूल रामशहर में 58, राधास्वामी सत्संग भवन रामशहर में 27, रावमापा राजपुरा में 2, दभोटा गुरुद्वारे में तीन, सीसे छात्र स्कूल नालागढ़ में आठ, इंडोर स्टेडियम सनसिटी बद्दी में 11, संत निरंकारी भवन चौंकीवाला में 5, नगर परिषद नालागढ़ के विश्राम गृह में तीन, रावमापा पंजैहरा में छह, निमंत्रण पैलेस बददी में छह लोग, प्राइमरी स्कूल रामशहर में चार लोग शामिल है जबकि बाहरी प्रदेशों से आए 2259 लोग होम क्वारंटीन किए गए हैं।
एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा ने कहा कि नालागढ़ से रविवार को 25 सैंपल लिए गए हैं। नालागढ़ उपमंडल से अब तक 4438 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं।