फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्टार गोजुरियु कराटे फेडरेशन के 25 खिलाड़ियों ने पास की ब्लैक बेल्ट परीक्षा

विज्ञापन
ब्लैक बेल्ट की परीक्षा पास करने वाले स्टार गोजुरयू कराटे फेडरेशन के 25 खिलाड़ी। स्रोत : फेडरेशन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोलन। स्टार गोजुरियु कराटे फेडरेशन के 25 खिलाड़ियों ने हाल ही में ब्लैक बेल्ट की परीक्षा उत्तीर्ण की। इस परीक्षा में प्रतिभागियों ने अपनी कराटे तकनीक, शारीरिक क्षमता और मानसिक दृढ़ता का प्रदर्शन किया। इस दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक स्पेशल टास्क फोर्स, हिमाचल प्रदेश रमेश शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और खिलाड़ियों को प्रेरित किया। परीक्षा के दौरान खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और अनुशासन का मूल्यांकन किया गया। शिहान संजय ठाकुर ने बताया कि ब्लैक बेल्ट प्राप्त करना केवल एक स्तर की उपलब्धि नहीं है। यह निरंतर अभ्यास, धैर्य और कराटे के मूल्यों के प्रति समर्पण का प्रतीक है।परीक्षा में अरमान ठाकुर ने 300 में से 279 अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। रोहित शर्मा ने 278 अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अरकिशा सूद ने 277 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।देवेंद्र कुमार ने द्वितीय डैन डिग्री ब्लैक बेल्ट हासिल की।ब्लैक बेल्ट डिग्री प्रदान करने से पहले सभी खिलाड़ियों को नशामुक्ति की प्रतिज्ञा दिलवाई गई। इस अवसर पर कसौली इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल के संस्थापक हीरा ठाकुर, फेडरेशन के सलाहकार मोहिंदर ठाकुर और अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें