संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के विश्वकर्मा मंदिर परिसर में न्यूरोथैरेपी कैंप का आयोजन किया। शिविर में 25 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया। शिविर का शुभारंभ ईश्वरी गोशाला के प्रबंधक मास्टर सुरेंद्र शर्मा, ने दीप प्रज्वलित कर किया । शिविर के संचालक न्यूरोथैरेपी विशेषज्ञ मोहिंद्र पाल ने बताया कि न्यूरो थेरेपी से बिना दवा, बिना साइड इफेक्ट, बिना मशीन के इलाज मानव शरीर की विशेष नाड़ियों को एक विशेष तकनीक से दबाकर किया जाता। उन्होंने कहा कि न्यूरोथैरेपी बहुत ही प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति है। इसमें रोगों को ध्यान में रखते हुए शरीर के अलग-अलग हिस्सों पर दबाव देने से हर बीमारी का इलाज किया जाता है। न्यूरोथैरेपी में हर वर्ग के रोगियों का उपचार किया जाता है। न्यूरोथैरेपी से पेट संबंधी बीमारियों गैस, कब्ज, दस्त, भूख न लगना, जोड़ों का दर्द, महिलाओं की हर बीमारी। त्वचा संबंधी, एलर्जी, एग्जिमा, कमर दर्द, सफेद दाग, नींद न आना, सिर दर्द, माइग्रेन, अस्थमा, थायराइड, अधरंग व हृदय रोग इत्यादि का उपचार किया जाता हैं। इस शिविर में न्यूरोथैरेपिस्ट रवि कांत, पवन कुमार, अर्चना सूद, राजेश कंवर ने सेवाएं दी।