फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीबीएन में डेंगू के 25 नए मरीज

Fri, 29 Sep 2023 11:20 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
अब रोगियों की संख्या बढ़ कर हुई 335
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को 25 लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए। बद्दी में 46 रोगियों की टेस्ट किए गए। इसमें 14 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं नालागढ़ में 90 सैंपल में 11 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं। अब तक बीबीएन में डेंगू रोगियों की संख्या बढ़कर 335हो गई हैं। इसके अलावा इतने ही रोगी निजी अस्पतालों में जाते हैं। जिनका कोई रिकार्ड नहीं है।
विज्ञापन

बद्दी में नालागढ़ की अपेक्षा डेंगू तेजी से फैल रहा है। यहां पर रोगियों की संख्या अधिक है। बद्दी में नप क्षेत्र के साथ लगते चक्का, बिलांवाली से आगे का क्षेत्र, लक्कड़ डिपू, झाड़माजरी, बरोटीवाला क्षेत्र नगर पालिका से बाहर है। इन क्षेत्रों में कोई फॉगिंग नहीं हो रही है। यहां से मरीज लगातार आ रहे हैं। नप अध्यक्ष तरसेम चौधरी ने बताया कि नगर परिषद एरिया में लगातार चौथे दिन फॉगिंग की जा रही है। लेकिन जो क्षेत्र नप में नहीं आता है। वहां पर वह नहीं कर सकते हैं। उधर, डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने कहा कि लोग अपने घर व आसपास की सफाई रखें। रोगी उपचार के बाद ठीक हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें