सोलन। सब्जी मंडी सोलन में बिना मास्क पहुंच रहे कारोबारियों और चालकों पर मंडी समिति ने कार्रवाई की। शनिवार को मंडी समिति ने 25 कारोबारियों समेत अन्य बाहरी राज्यों से आए चालकों के 500 रुपये के चालान काटे।
जानकारी के अनुसार कोविड-19 से सुरक्षा के लिए सब्जी मंडी सोलन में स्थानीय और बाहरी राज्यों से कारोबारी, चालक और किसान पहुंच रहे है। यहां प्रशासन ने सभी लोगों के लिए मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया है लेकिन कुछ लोग प्रशासन के निर्देशों की पालना नहीं कर रहे हैं।
इसके बाद मंडी में बिना मास्क पहुंचे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जिनके समिति ने 500-500 रुपये का चालान भी काटा। मंडी समिति सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि सभी लोगों को मास्क का प्रयोग अनिवार्य किया गया है। सब्जी मंडी में जांच के दौरान 25 लोग बिना मास्क पाए गए जिनके खिलाफ कार्रवाई कर उनके चालान भी काटे गए। उन्होंने बताया यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।