सोलन। जिले से कोरोना संक्रमण की जांच के लिए 245 व्यक्तियों के सैंपल केंद्रीय अनुसंधान संस्थान कसौली भेजे गए। जिला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि 245 सैंपलों में से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नालागढ़ से 60, नागरिक अस्पताल बद्दी से 69, ईएसआई अस्पताल काठा से तीन, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन से 65, एमएमयू कुमारहट्टी से 22, नागरिक अस्पताल अर्की से 14 और ईएसआई अस्पताल परवाणू से 12 सैंपल कोरोना संक्रमण की जांच के लिए भेजे गए हैं। जिले में अभी तक कोविड-19 के कुल 2832 रोगी पॉजिटिव आए हैं। जिले में कोविड-19 के 698 रोगी सक्रिय हैं। एहतियातन जिले में 1023 व्यक्तियों को घर पर क्वारंटरीन किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 जांच के लिए जिले में अभी तक 36479 व्यक्तियों के सैंपल लिए जा चुके हैं।