फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी व नालागढ़ में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए 232 छात्रों ने दिया ट्रायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी(सोलन)। बद्दी व नालागढ़ जोन में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। चयनित खिलाड़ी जिला स्तर पर पहली से तीन अक्तूबर तक बरोटीवाला स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस ट्रायल में 28 स्कूलों के 232 विद्यार्थियों ने भाग लिया। बरुणा के सनराइज स्कूल के खेल मैदान में डीपीई हेमराज की देखरेख में ट्रायल हुए। इसमें 29 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। ट्रायल के दौरान वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन व खो-खो में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को जिला स्तर के लिए चुना गया। सनराइज स्कूल के एमडी कुलवंत राणा ने बताया कि उनके स्कूल के कबड्डी में सुमित, रमन व लवप्रीत, खो-खो में युवराज ठाकुर, हरीश व शुभम राणा, वॉलीबाल में दीपक, दिशांत व अनमोल का चयन जिला स्तर के लिए हुआ है। उधर, बद्दी जोन के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ट्रायल हुए। इसमें डीपीई धनीराम, सुनील कुमार, राजेश, तरसेम व कमला ठाकुर की देखरेख में ट्रायल हुए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें