फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में छात्रा से दुष्कर्म मामले में पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। कांग्रेस कमेटी सोलन ने शिमला में छात्रा के साथ दुष्कर्म को लेकर उग्र हो चुकी है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शिव कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त सोलन विनोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष शिव कुमार ने कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार सत्तासीन हुई है, कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हत्या, दुष्कर्म, छेड़छाड़ में इजाफा हो रहा है।
विज्ञापन


बताया कि रविवार को भी युवती के साथ अपहरण के बाद बलात्कार किया गया। इसके बाद पीड़ित ने गुड़िया हेल्पलाइन पर भी शिकायत की था। जब पुलिस में शिकायत लेकर पहुंची तो दूसरे थाने का केस होने की बात कही गई। बताया कि इससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई भी चीज नहीं है। इससे आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचारों में बढ़ोतरी हो रही है। उन्होंने ऐसा करने वाले पुलिस कर्मियों को बर्खास्त करने की मांग उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें