फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वॉलीबाल में सोलन व बीटीटीई में होगी खिताबी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉलीबाल में सोलन और बीटीटीई में खिताबी टक्कर
विज्ञापन

बैडमिंटन में दिग्गल ने अर्की, खोखो में अर्की ने मॉडल आईटीआई को हराया
फाइनल मुकाबले आज, समापन समारोह में एसडीएम होंगे मुख्यातिथि
अमर उजाला ब्यूरो
नालागढ़ (सोलन)। मॉडल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नालागढ़ में खेली जा रही 12वीं जिला स्तरीय छात्र खेलकूद प्रतियोगिता में वॉलीबाल का खिताबी मुकाबला सोलन और बीटीटीई और खोखो का अर्की व सोलन के मध्य होगा। चारों टीमों ने अपने अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीत लिए हैं। प्रतियोगिता के दूसरे दिन सेमीफाइनल के रोचक मुकाबले खेले गए। शनिवार को प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। समापन समारोह में एसडीएम नालागढ़ प्रशांत देष्टा बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता-उपविजेता टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित करेंगे। दूसरे दिन के खेल मुकाबलों में मॉडल आईटीआई के प्रधानाचार्य जोगिंद्र शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।मॉडल आईटीआई के इंस्ट्रक्टर गौरव भंडारी ने कहा कि दूसरे दिन सेमीफाइनल मुकाबलों में बैडमिंटन में दिग्गल ने अर्की को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। खोखो में अर्की ने मॉडल आईटीआई नालागढ़ जबकि दूसरे सेमीफाइनल में सोलन ने दिग्गल को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वॉलीबाल में सोलन ने अर्की और बीटीटीई ने सायरी को हराकर फाइनल में जगह बना ली है। इस अवसर पर समूह अनुदेशक श्याम लाल, अमन लूथरा, हरनिंदर, गौरव भंडारी, जतिंद्र सिंह, रविंद्र कुमार, अतुल ठाकुर, पीयूष दुर्वासा, विशाल कुमार, नरेश कुमार, नरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें