फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत विभिन्न वस्तुओं के निरीक्षण करने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य पदार्थों का समय-समय पर निरीक्षण करें अधिकारी
विज्ञापन

सोलन में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक आयोजित
जिला में 31 जनवरी तक करीब 16 करोड़ रुपये की खाद्य वस्तुओं का किया वितरण
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपलब्ध करवाई जा रही विभिन्न वस्तुओं की समय-सयम पर निरीक्षण सुनिश्चित बनाएं, ताकि आम लोगों को उचित गुणवत्ता की खाद्य सामग्री उपलब्ध हो सके। ये निर्देश सोलन में जिला स्तरीय सार्वजनिक वितरण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सोलन विवेक चंदेल ने दिए।
इस मौके पर जिला में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवश्यक वस्तुओं के वितरण की उपलब्धता के बारे में भी चर्चा की गई। वहीं, इस दौरान जिला खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने कहा कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक बिक्री केंद्रों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले में 31 जनवरी 2019 तक लगभग 16 करोड़ रुपये की खाद्य वस्तुओं का वितरण उपदान दरों पर किया गया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा के तहत रखा है लक्ष्य
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत जिले में 3 लाख 9 हजार 678 पात्र उपभोक्ताओं के चयन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसमें से 2 लाख 78 हजार 44 ग्रामीण और 31 हजार 634 शहरी क्षेत्र के व्यक्ति लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि जिला में उचित मूल्यों की दुकानों के निरीक्षण, जमाखोरी-मुनाफाखोरी मूल्य प्रदर्शन, एलपीजी निरीक्षण इत्यादि के 673 निरीक्षण करके 59 हजार 130 रुपये की राशि वसूली गई।
विज्ञापन


नियमित किया जा रहा निरीक्षण
सहायक पंजीयक सहकारी सभा सोलन ने बताया कि जिले में सहायक पंजीयक सहकारी सभाएं की ओर से 21 निरीक्षण किए गए हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की ओर से 18 निरीक्षण किए गए। इसके अलावा समिति की ओर से विकास खंड नालागढ़ की ग्राम पंचायत जगनी और बद्दी के वार्ड नंबर 1 और 2 में उचित मूल्य की दुकानें खोलने के लिए आवेदन मांगने की स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में सोलन के वार्ड नंबर एक में एक उचित मूल्य की दुकान आबंटित की गई। इसके अलावा बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने जानकारी दी कि जिला में 99 प्रतिशत राशन कार्डों को आधार कार्ड से जोड़ा जा चुका है। इस मौके पर भारतीय खाद्य निगम परवाणू के निरीक्षक पवन कुमार, सोलन के निरीक्षक योगेश कुमार, राज्य आपूर्ति निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामेश्वर ठाकुर और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें