फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार साल में दरक गया सोलन अस्पताल का नया भवन, जगह-जगह आई दरारें

विज्ञापन
विज्ञापन
चार साल में ही जर्जर हो गया सोलन अस्पताल का नया भवन
विज्ञापन

जगह-जगह आई दरारें, कई स्थानों से उखड़ा सीमेंट
सीवरेज के पानी की नहीं सही निकासी, दीवारों पर गिरने से हो रहीं खराब
अमर उजाला बयूरो
सोलन। लाखों रुपये की लागत से करीब चार साल पूर्व बने सोलन अस्पताल के भवन में जगह-जगह दरारें आ गई हैं। दीवार से सीमेंट उखड़ रहा है। सीवरेज के पानी से भवन बदहाल हो चुका है। भवन में जगह-जगह बड़ी-बड़ी दरारें आनी शुरू हो चुकी हैं। भवन के पिछले हिस्से में सीवरेज का पानी दीवार पर गिर रहा है। जिससे दीवार पर काई जमनी शुरू हो चुकी है। यही नहीं इसी के साथ दीवारों पर घास उगना शुरू हो चुका है। पूरा सीमेंट गिरने से ईटें साफ दिखाई देने लगी हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि भवन को सीमेंट से नहीं बल्कि रेत से खड़ा किया गया है। इससे लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। सीवरेज की निकासी का कोई भी उचित प्रबंध नहीं किया गया है। सारा पानी भवन की दीवारों पर गिर रहा है। इस कारण भवन में सीलन आने लगी हैं, लेकिन इसकी खस्ता हो रही हालत की ओर अस्पताल प्रशासन का ध्यान नहीं जा रहा है। यदि लोक निर्माण विभाग की मानें तो भवन के बारे में मामला विभाग के संज्ञान में नहीं है।
2015 में हुआ था उद्घाटन
इस भवन का उद्घाटन 2015 में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने किया था। अभी भवन को बनाए हुए 4 साल का समय भी नहीं हुआ कि भवन रेत में तबदील होना शुरू हो चुका है। जिसकी सुध लेने वाला कोई नहीं लग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जल्द करवाएंगे मरम्मत : एमएस
सोलन क्षेत्रीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक महेश गुप्ता ने बताया की भवन की हालत को अस्पताल प्रशासन खुद ही ठीक करवाएगा। जिसको लेकर कार्य को शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें