फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बातल पंचायत में स्वास्थ्य शिविर, 500 की सेहत जांची

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)। अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत बातल में रविवार को निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें इंदिरा गांधी चिकित्सा अनुसंधान के प्रधानाचार्य डॉ. रवि शर्मा ने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में लगभग 500 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। इस शिविर में स्थानीय पंचायत प्रधान रतन लाल शर्मा पंचायत समिति सदस्यों सहित स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिला।

उन्होंने बताया कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर बातल में दूसरी बार लगाया गया। इस मौके पर मेडिसिन, सर्जरी, नेत्र, कान, नाक, गला, त्वचा रोग, मनोचिकित्सा रोग, हड्डी रोग, न्यूरो सर्जरी, छाती रोग, स्त्री रोग और हृदय रोग की जांच की गई। इसके अलावा रक्त जांच, ब्लड शुगर, पेशाब की जांच, ईसीजी, ईको, श्वास रोग, पीएफटी टेस्ट और अल्ट्रासाउंड कर निशुल्क दवाइयां बांटी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर डॉ. यूके चंदेल, डॉ. मलाए सरकार, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधा शर्मा, डॉ. दीप्ति, डॉ. सीमा, डॉ. रमेश आजाद, डॉ. जगदीश ठाकुर, डॉ. राजीव भारद्वाज, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. गीतिका गुप्ता, डॉ. नेहा महेंद्रू, डॉ. सुरभि, डॉ. संजय महाजन, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. कपिल चौहान, डॉ. आशीष कुमार, डॉ. संदीप कश्यप, डॉ. प्रवीण भारद्वाज, डॉ. बीआर ठाकुर, डॉ. विकास, डॉ. जीआर टेगटा, डॉ. जगदीश गुप्ता, डॉ. अरविंद भाटिया, फार्मासिस्ट मोतीलाल वर्मा, लैब तकनीशियन राकेश, सुशीला नेगी, अरविंद चोपड़ा, प्रकाश चंद आरोग्य भारती, सेवानिवृत्त सुरेश शर्मा, चमन शर्मा, जितेंद्र भार्गव मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें