फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्की में पूरा नहीं हुआ पंचायत का कोरम, अध्यक्ष की ताजपोशी स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

अर्की (सोलन)। नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए बुलाई विशेष बैठक कोरम के अभाव में स्थगित कर दी गई है। एसडीएम अर्की और सचिव नगर पंचायत छवि नांटा ने बताया कि अध्यक्ष के चुनाव के लिए बुलाई गई बैठक में केवल चार सदस्य ही उपस्थित रहे। कोरम पूरा करने के लिए पांच सदस्यों की उपस्थिति आवश्यक थी।

उन्होंने बताया कि बैठक में पार्षद आशा परिहार, बालकराम, तुलसी गुप्ता व पूर्व अध्यक्ष सावित्री गुप्ता ने ही भाग लिया। उपाध्यक्ष नानक चंद सहित दो अन्य पार्षद प्रदीप शर्मा और वीना ठाकुर गैर हाजिर रहे। उन्होंने बताया कि अगली बैठक पांच अक्तूबर को निश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दिनों नगर पंचायत अर्की के पद पर आसीन सावित्री गुप्ता के खिलाफ चार सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव प्रस्तुत किया था जिस पर उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था। इसके बाद नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए बुधवार को बैठक रखी गई थी जिसे कोरम के अभाव में स्थगित कर दिया गया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें