फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन कॉलेज में छात्र संगठनों में नोंक-झोंक, बुलानी पड़ी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

सोलन। डिग्री कॉलेज सोलन में शुक्रवार छात्रों ने भारी हंगामा किया। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने सुबह करीब एक घंटे तक कॉलेज गेट को बंद रखा। छात्र संघ चुनाव की बहाली के लिए एसएफआई कई दिनों से प्रदर्शन कर रही है। शुक्रवार को जब कॉलेज में सुबह छात्रों का आना हुआ तो एसएफआई कार्यकर्ताओं ने उन्हें कॉलेज के अंदर जाने से रोक दिया।

सुबह के समय गेट बंद होने के चलते छात्रों की कक्षाएं नहीं लग पाईं। इस बीच एबीवीपी और एसएफआई कार्यकर्ताओं के बीच नोंकझोंक की नौबत आ गई। कॉलेज प्रबंधन को पुलिस का सहारा लेकर गेट खुलवाना पड़ा। पुलिस के आने के बाद छात्रों ने गेट का मुख्य दरवाजा खोला। बताया जा रहा है कि एसएफआई कार्यकर्ताओं ने मिलकर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सोलन कॉलेज में पिछले कई दिनों से एबीवीपी और एसफआई के कार्यकर्ता मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्र संगठन प्रदेश सरकार से चुनाव बहाली की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को एसएफआई के छात्रों ने सुबह कॉलेज का मुख्य गेट को बंद कर दिया। गेट बंद होने से कॉलेज में छात्र नहीं जा सके जिसके चलते कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद गेट खुलवाया गया। इसके बाद एसएफआई और एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में नारेबाजी की।
थाना प्रभारी ने खुलवाया गेट
कॉलेज में शुक्रवार को एसएफआई कार्यकर्ताओं ने गेट बंद किया। इसके चलते करीब एक घंटे तक कोई भी छात्र कॉलेज में नहीं जा सका। माहौल इतना गरमा गया कि कॉलेज प्रशासन को पुलिस को बुलाना पड़ा। इसके बाद थाना प्रभारी की टीम कॉलेज पहुंची और छात्रों को समझाने के बाद मुख्य गेट खोला गया।
विज्ञापन

नियमित रूप से लग रहीं कक्षाएं : प्रधानाचार्य
सोलन कॉलेज की प्रधानाचार्या नीलम कौशिक ने बताया कि सुबह के समय छात्र संगठनों ने अपनी मांग को लेकर कॉलेज गेट को बंद कर दिया था। पुलिस की सहायता से गेट खुलवाया गया जिसके बाद कॉलेज में नियमित रूप से कक्षाएं लगीं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें