फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुगतान न होने से आहत है पेंशनर

विज्ञापन
नालागढ़ में पेंशनर कल्याण संघ की बैठक में हुआ मंथन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)।
पेेंशनर कल्याण संघ नालागढ़ इकाई ने चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिलों के भुगतान समय पर न होने पर नाराजगी जताई है। पेंशनरों का कहना है कि बिलों के भुगतान न होने से पेेंशनरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की कि संबंधित विभागों को तुरंत ही पर्याप्त बजट उपलब्ध करवाएं, ताकि चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों की अदायगी हो सके। पेंशनरों ने पुरानी पेंशन पद्धति को बहाल करने की भी सरकार से मांग की है।

नालागढ़ के प्रधान सीताराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में पेंशनरों की समस्याओं और मांगों पर विचार विमर्श किया गया। इसके अलावा कसौली में प्रशासनिक टीमों की कार्रवाई के दौरान महिला अधिकारी की हत्या पर आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। संघ के प्रधान सीताराम ठाकुर ने कहा कि एचआरटीसी के पेंशनरों को समय पर पेंशन नहीं मिल रही है। इससे उन्हें परिवार का गुजर-बसर करना मुश्किलों भरा हो गया है। उन्होंने कहा कि पेंशनरों को कई सालों का एडीए का एरियर भी अभी तक नहीं मिला है, जिसका तुरंत समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सारा जीवन विभागों में सेवाएं देकर लगाने वाले पेंशनरों की समस्या का सरकार को समाधान करना चाहिए, यह उनका मौलिक अधिकार है। बैठक में स्थानीय स्तर की समस्याएं भी उठाई गईं। इनमें नालागढ़ क्षेत्र की सड़कों की दयनीय दशा पर खेद जताया गया। सरकार से मांग की कि सड़कों की प्राथमिकता के आधार पर मरम्मत की जाए। उन्होंने कहा कि नालागढ़ स्वारघाट एनएच के दोनों ओर बनी नालियां में लोगों के रास्ते हैं लेकिन सड़क को तोड़ने के कारण आने-जाने में कठिनाइयां हो रही हैं। रेन शेल्टर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। विभाग इनकी उचित व्यवस्था करे।
विज्ञापन


इस अवसर पर संघ के उपप्रधान केएन गुप्ता, कोषाध्यक्ष ठाकुर सिंह, मुख्य सलाहकार बंतराम सैणी, सलाहकार जगतार सिंह राणा, प्रेस सचिव सोहन लाल, कानूनी सलाहकार नरेश घई, विशेष आमंत्रित सदस्य पोहूलाल के अलावा अजमेर सिंह, श्याम लाल गुप्ता, अमृतपाल वर्मा, अंजना शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें