कुनिहार (सोलन)। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री राजीव सैजल ने कहा कि भागवत स्थल के दर्शन मात्र से मानव कल्याण हो जाता है। सैजल ने जाबल झमरोट पंचायत के कोटि में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में भाग लेने के बाद यह बात कही। लोगों के सहयोग से चल रहे इस धार्मिक अनुष्ठान के लिए सैजल ने पंचायत वासियों को बधाई दी। कहा कि जहां भागवत कथा चल रही हो उस पवित्र स्थल के दर्शन से ही मानव का कल्याण हो जाता है। यहां तो देश के विभिन्न अखाड़ों से संत महात्मा पहुंचकर पूर्ण कुटी में यज्ञ कर के इस स्थल को ओर भी पावन कर रहे हैं। जाबल झमरोट में पंचायत की ओर से इस अभिनंदन कार्यक्रम में बोलते हुए सैजल ने नई सरकार बनाने के लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान गोविंद ठाकुर, राजीव ठाकुर उपप्रधान, अमर सिंह परिहार, रामेश्वर शर्मा, मोहनलाल भारद्वाज, मदन गर्ग, गोपाल शर्मा, रोशन लाल शर्मा, ठाकुर दास शर्मा, जोगिंद्र शर्मा, ओम प्रकाश कश्यप, डॉ. प्रियंका चंद्रा खंड विकास अधिकारी सोलन और लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अजीत कुमार मौजूद रहे।