फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवज्योति स्कूल की छात्रा आस्था को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार

विज्ञापन
कथक नृत्यांगना शोभना नारायण ने किया पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बद्दी/नालागढ़ (सोलन)।
नवज्योति वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल खरूणी (नालागढ़) के विद्यार्थियों ने प्रतिभा की छाप राष्ट्रीय स्तर पर छोड़ी है। आस्था ने दिल्ली में आयोजित उत्तरी भारत विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार हासिल किया है।

कार्यक्रम की मुख्यातिथि प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना व पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित शोभना नारायण ने आस्था को अवार्ड और पुरस्कार राशि भेंट की। विद्यालय पहुंचने पर स्कूल प्रबंधन ने उसका भव्य स्वागत किया गया और सम्मान देकर नवाजा। स्कूल की प्रधानाचार्य ज्योति शर्मा ने कहा कि 20 दिसंबर को प्रतियोगिता दिल्ली में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें नवज्योति सीसे पब्लिक स्कूल के आठ विद्यार्थियों ने उत्तरी भारत विज्ञान नाटिका प्रतियोगिता में अभिनय कर शानदार प्रदर्शन किया। आस्था के अभिनय को खूब सराहना मिली और सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का खिताब मिला है। उन्होंने कहा कि इस नाटिका की निर्देशक डॉ. चारू पठानिया, लेखिका रेणू भारद्वाज की अगुवाई में आठ विद्यार्थियों आस्था, श्वेता, तरुण, शिवा, कर्ण, प्रियांश, अनिकेत व मोहित ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। स्कूल के चेयरमैन अगनजीत चौहान ने छात्रा को बधाई दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें