दाड़लाघाट (सोलन)। द सोलन भूतपूर्व सैनिक परिवहन दाड़लाघाट के प्रधान बीआर भाटिया ने बताया कि पूर्व सैनिक लीग का जनरल हाउस 30 नवंबर को दाड़लाघाट में एडीकेएम ऑफिस के ऊपर वाली मंजिल में होगा। उन्होंने भराड़ीघाट और दाड़लाघाट के सभी पूर्व सैनिकों तथा जिला सोलन के सभी पूर्व ट्रांसपोर्ट सैनिकों से इसमें भाग लेने का आग्रह किया है।