सुबाथू (सोलन)। मेरठ की बेटी आईडीईएस तनु जैन की मेहनत और लगन के चलते एक बार फिर सुबाथू छावनी परिषद का नाम रोशन हुआ है। 14 गोरखा प्रशिक्षण केंद्र में निष्ठा पूर्वक सेवा देने पर जनरल अफसर कमांडिंग इन चीफ पश्चिमी कमान ने सीईओ सुबाथू तनु जैन को प्रशस्ती पत्र से सम्मानित किया है।
उन्होंने सीईओ तनु जैन की बेहतर कार्यप्रणाली को देखते हुए सेना में अन्य लोगों के लिए भी उदाहरण पेश किया है। जनरल अफसर कमांडिंग के आदेशानुसार बुधवार को मिले इस सम्मान के बाद सीईओ की आगामी सेवा में भी इस प्रशस्ती पत्र का उल्लेख किया जाएगा। सुबाथू वासियों के मुताबिक छावनी परिषद में सीईओ तनु जैन के कार्यभार संभालने के बाद सुबाथू का सौंदर्यीकरण और सड़क की दशा सुधारने पर जोर दिया गया है। सीईओ तनु जैन ने जनरल आफिसर कमांडिंग पश्चिम कमान और अपने अन्य सभी अधिकारियों का यह सम्मान पाने पर आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि सुबाथू के विकास में अभी काफी कुछ करना शेष है।
समस्याओं को समझती हैं तनु : सकुन
पार्षद सकुन चौहान ने कहा कि सीईओ तनु जैन इस सम्मान के लिए सही हकदार हैं। कहा की मेरठ कैंट की यह अधिकारी कैंट में रहने वालों की समस्याओं का बखूबी समझती हैं। इसलिए जनता की समस्याओं पर इस अधिकारी का पूरा सहयोग मिलता है।