फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वहम शॉट फिल्म का प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। सोलन के युवाओं द्वारा बनाई हिमाचल की पहली शॉर्ट हॉरर फिल्म वहम का हाल में ही प्रदर्शन किया गया था। अपने प्रदर्शन के दो ही दिन में वहम नाम की इस 12 मिनट की फिल्म ने यू ट्यूब पर धूम मचा दी है। हिमाचल स्टूडियो के संस्थापक सुरेंद्र भट्टी द्वारा निर्मित और निखिल उप्रेती द्वारा लिखित इस फिल्म का निर्देशन विजय भट्टी ने किया है। इसमें स्थानीय कलाकारों को काम करने का मौका दिया है। फिल्म में प्रेरणा शर्मा, लवलीन धवन, भाविका उप्रेति और मास्टर आदित्य ठाकुर ने मुख्य भूमिकाएं निभाई है। फिल्म लेखक के अनुसार यह कहानी एक ऐसे किरदार के बारे में है जो भूत प्रेत आदि बातों पर विश्वास नहीं करता लेकिन एक रात उसे एक सुनसान से गांव में पनाह लेनी पड़ती है। वहां उसे अपनी सोच से संबंधित कई हैरान करने वाले सवालों का सामना करना पड़ता है। इसमें फिल्म की पूरी शूटिंग सोलन शहर, कालाघाट और बीएल स्कूल में की गई है। फिल्म को हर दिन यू ट्यूब पर एक हजार से ज्यादा लोग देख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें