फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे हाईड्रोलिक वाहन बनाएंगे शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त बीबीएनडीए ने नगर परिषद को मंजूर किए 10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। शहर की तंग सड़कों व गलियों में साफ-सफाई व्यवस्था अब पूरी तरह से चाक चौबंद बनेगी। इन सड़कों व गलियों के अनुरूप परिषद अब ऐसे दो छोटे वाहनों की खरीद करेगी, जो इनमें आसानी से गुजर सकेगा।
विज्ञापन

शहर के कूड़े कचरे के सही ढंग से निष्पादन के लिए नगर परिषद ने बीबीएनडीए से वाहन खरीद के लिए धनराशि की मांग की थी, जिसे बीबीएनडीए ने अमलीजामा पहनाते हुए 10 लाख रुपये की धनराशि छोटे वाहनों की खरीद के लिए मंजूर कर ली है। यह छोटे वाहन पांवटा व ऊना की नगर परिषदों की तर्ज पर खरीदे जाएंगे, जो छोटे होने के कारण शहर की सभी गलियों व सड़कों से गुजर सकेंगे और शहर की अच्छे ढंग से साफ सफाई हो सकेगी। यह वाहन शहर की गलियों से कूड़ा एकत्रित करके सीधे इसे डंपिंग स्थल पहुंचाएंगे।
शहर में परिषद के सफाई कर्मियों के अलावा ठेकेदार के सफाई कर्मी सफाई व्यवस्था को सुचारु बना रहे हैं। वहीं कई वार्डों में डोर टू डोर गारबेज व्यवस्था भी की गई है। लेकिन, शहर में स्थापित विभिन्न स्थलों पर डंपरों को उठाने और उसका कूड़ा ठिकाने लगाने के लिए परिषद अब छोटे वाहन खरीदने जा रही है, जिसमें कूड़ा ट्राली उठाने के लिए बाकायदा सिस्टम लगा होगा और यह वाहन सीधा ही परिषद के मंझौली स्थित डंपिंग स्थल में जाएगा। जहां कूड़ा पलटाकर फिर से वापस आएगा। नालागढ़ शहर में वैसे तो परिषद के अन्य वाहन भी लगे हुए हैं, लेकिन जिन तंग गलियों में बड़े वाहन नहीं जा सकते हैं, उन गलियों में यह छोटा वाहन जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकारी अधिकारी सुधीर शर्मा ने कहा कि हाइड्रोलिक सिस्टम से लैस दो वाहनों की खरीद की जाएगी, जो शहर की तंग गलियों में जाकर कूड़े कचरे को एकत्रित कर सकेगा। नगर परिषद नालागढ़ के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि निश्चित तौर पर कूड़ा उठाने के छोटे वाहन आने से शहर की सफाई व्यवस्था और सुदृढ़ होगी।
सीईओ बीबीएनडीए आदित्य नेगी ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के लिए वाहनों की खरीद के लिए 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत कर ली गई है और इस धनराशि को नगर परिषद को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें