फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परवाणू में सातवीं कक्षा की छात्रा लापता, पड़ोसी पर लगा आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
परवाणू (सोलन)। पुलिस थाना परवाणू में एक युवक के खिलाफ सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग को भगा ले जाने का मामला दर्ज हुआ है। लड़की के परिजनों ने युवक पर शक जताया है कि वह उनकी बच्ची को बहला फुसलाकर कहीं ले गया। यूपी निवासी व्यक्ति यहां किराये के मकान में रहता है। आठ जुलाई को वह ड्यूटी गया और उसी शाम उसकी पत्नी जब कमरे में वापस आई तो उसे पता चला कि तेरह वर्ष की लड़की घर से गायब है। बेटी की हर जगह तलाश की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। शिकायत में बताया कि इनके पड़ोस में रहने वाला यू्पी का एक युवक भी इसी दिन से गायब है। एसएचओ अनिल ठाकुर ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें