फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बरोटीवाला में 21 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरमौर का रहने वाला था अभिषेक, बरोटीवाला के उद्योग में था कार्यरत
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला। सोलन जिले के बरोटीवाला में एक दुखद घटना सामने आई है। सिरमौर जिले के 21 वर्षीय युवक ने किराये के मकान में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के बाद उन्हें सौंप दिया है। मृतक की पहचान अभिषेक (21) पुत्र अशोक कुमार के रूप में हुई है। वह सिरमौर जिले की पच्छाद तहसील के सरोल गांव का रहने वाला था। अभिषेक बरोटीवाला के छातीपुरा में किराये के मकान में रहता था। वह बरोटीवाला क्षेत्र की एक कंपनी में सहायक के पद पर कार्यरत था। वीरवार को उसने अपने कमरे में पंखे से लटककर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। उसके पड़ोस में रहने वाले एक अन्य युवक ने उसे काफी समय से कमरे में बंद देखा। उसने खिड़की से झांककर देखा तो अभिषेक पंखे से लटका हुआ था। पड़ोसी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दी। एएसपी अशोक वर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटना के कारणों की गहन जांच कर रही है। आत्महत्या के पीछे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर सभी पहलुओं से जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें