नवां नगर में विश्व रुहानी केंद्र की ओर से रक्तदान शिविर में भाग लेते हुए रक्तदाता- स्रोत- संत्थ
- फोटो : करंट लगने से घायल रामेश्वर।
नवांनगर में कमांड अस्पताल और सिविल अस्पताल की टीम के सहयोग से हुआ आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नवांनगर स्थित विश्व मानव रूहानी केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 206 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर का आयोजन कमांड अस्पताल चंडीमंदिर और पंजाब के रूपनगर स्थित सिविल अस्पताल की रक्तकोष टीम के सहयोग से किया गया। रूहानी केंद्र की महासचिव हरजीत कौर ने बताया कि शिविर में आए सभी रक्तदाताओं के लिए निशुल्क जलपान की व्यवस्था की गई थी। उन्होंने बताया कि विश्व मानव रूहानी केंद्र एक परोपकारी संस्था है, जो वर्ष 2005 से मानव सेवा में जुटी हुई है।संस्था का मुख्यालय हरियाणा के नवांनगर गांव में स्थित है और देशभर में इसकी करीब 259 शाखाएं कार्यरत हैं। यह संस्था चिकित्सा, शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में विभिन्न धर्मार्थ कार्यक्रमों के माध्यम से छात्रों, अनाथों, बीमारों और बुजुर्गों की सहायता करती है। उन्होंने बताया कि संस्था की सभी गतिविधियां आध्यात्मिक प्रमुख संत बलजीत सिंह की प्रेरणा से संचालित होती हैं। संस्था भविष्य में भी ऐसे जनकल्याण कार्यों में प्रशासन को सहयोग देती रहेगी।