फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो यूनियन दो माह तक शहर में नहीं बढ़ाएगी ऑटो किराया

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑटो यूनियन दो माह तक शहर में नहीं बढ़ाएगी ऑटो किराया
विज्ञापन

ऑटो यूनियन की बैठक में निर्णय, पहले से निर्धारित किराये पर ही ढोई जाएंगी सवारियां
यूनियन से संबंधित अन्य समस्याओं पर भी की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। ऑटो यूनियन ने अब शहर में ऑटो किराया बढ़ाने के निर्णय को वापिस ले लिया हैं। इसके तहत ऑटो यूनियन आचार संहिता की अवधि समाप्त होने तक ऑटो किराया नहीं बढ़ाएगी। तब तक यूनियन जिला प्रशासन को सौंपे गए किराया बढ़ाने के प्रस्ताव के जवाब का इंतजार करेगी। यह निर्णय ऑटो यूनियन की आम सभा में लिया गया। इसकी अध्यक्षता ऑटो यूनियन प्रधान दिनेश शर्मा ने की। इस दौरान ऑटो यूनियन से जूड़ी अन्य समस्याओं पर भी चर्चा की गई। इसके अलावा ऑटो यूनियन के हर वर्ष होने वाले विशाल जागरण को लेकर भी चर्चा की गई। उक्त जागरण मई माह के दौरान किया जाएगा। हालांकि अभी यूनियन ने इसकी तारीख का निर्णय नहीं किया है। इस बैठक में उप प्रधान वेद प्रकाश, अध्यक्ष रवि गुप्ता, सचिव मोहन लाल सहित अन्य सैकड़ों ऑटो चालक मौजूद रहे।
खुद किराया बढ़ाने की तारीख का कर दिया था एलान
शहर में ऑटो यूनियन के विभिन्न क्षेत्रों में किराया बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन को एक प्रस्ताव भेजा था। वहीं इससे पहले यूनियन ने खुद किराया बढ़ाने की तारीख पर भी निर्णय ले लिया था। यूनियन आरटीओ सोलन से भी मिली लेकिन आरटीओ ने यूनियन के प्रस्ताव को नकार दिया। उन्हें पुराने किराये पर ही सवारियों को ढोने के निर्देश देकर आगामी निर्णय लेने का आश्वासन दिया था। अब ऑटो यूनियन ने एक बैठक कर निर्णय लिया है कि ऑटो यूनियन पुराने किराये पर ही सवारियों को ढोएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो माह के बाद किराया बढ़ाने को लेकर की जाएगी बात
ऑटो यूनियन के प्रधान दिनेश शर्मा ने बताया कि यूनियन ने जिला प्रशासन के किराए को बढ़ाने के लिए की गई मनाही को लेकर बैठक की। इसमें निर्णय लिया कि आगामी दो माह तक ऑटो यूनियन पुराना किराया ही वसूल करेगी। वहीं आचार संहिता के खत्म होने के बाद जिला प्रशासन से मामला उठाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें