फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूखे मौसम में भी दरक रही मनसा माता मंदिर की पहाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
साफ मौसम में भी दरक रही
विज्ञापन

मनसा माता मंदिर की पहाड़ी
कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन के लिए की गई है पहाड़ी की कटिंग
मंगलवार को भी पहाड़ी से सड़क पर गिरे पत्थर, बड़ी दुर्घटना टली
अब फोरलेन निर्माण कर रही कंपनी कंक्रीट के डंगे से रोकेगी पहाड़ी को
अमर उजाला ब्यूरो
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला एनएच पर मौसम साफ होने पर भी मनसा माता मंदिर की पहाड़ी दरक रही है। आलम यह है कि कालका-शिमला एनएच पर फोरलेन का कार्य चला हुआ है, इस बीच मनसा माता मंदिर की पहाड़ी पर अधिक गहरी और उंची कंटिंग की गई है। मंगलवार को भी यह पहाड़ी एक दम से ढह गई। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ है। यदि उस समय सड़क पर कोई वाहन गुजर रहा होता तो बड़ी घटना घट सकती थी। इस पहाड़ी के दरकने से कई दफा बारिश के मौसम में मार्ग भी बंद हुआ है। वहीं, अब यह पहाड़ी सूखे मौसम में भी दरक रही है, आए दिन पत्थर सड़क तक पहुंच रहे हैं, जिससे दुर्घटना होने का भी आंदेशा बना हुआ है। इसके अलावा इस पहाड़ी के बार-बार ढहने से फोरलेन कार्य में भी रुकावट पैदा हो रही है। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले हुई बारिश के दौरान भी यह पहाड़ी ढह गई थी, जिसके चलते इसका सारा मलबा सड़क पर गिर गया था, इस कारण मार्ग भी बंद रहा। हालांकि इसके बाद फोरलेन कार्य कर रही कंपनी ने यहां पर पड़ा सारा मलबा हटा दिया था, लेकिन अब सूखे के मौसम भी पहाड़ी ढह रही है, जिससे सड़क पर चल रहे वाहन सहित राहगीरों को भी खतरा पैदा हो गया है। उधर, फोरलेन कंपनी के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर उमेश कुमार ने बताया कि पहाड़ी बारिश सहित सूखे मौसम भी दरक रही है। इस कारण कार्य में बाधा आ रही है। अब इस पहाड़ी के दरकने से रोकने के लिए सीमेंट कंक्रीट के डंगे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें