फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला व राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलें एक से पांच सितंबर तक अर्की में
विज्ञापन

छात्रों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं ब्वॉयज स्कूल कुनिहार में आठ से 11 सितंबर तक
खेल कैलेंडर में बदलाव; करसोग में माइनर, किन्नौर में होंगी मेजर गेम्स
अमर उजाला ब्यूरो
अर्की (सोलन)। प्रारंभिक उपनिदेशक कार्यालय ने खेल कैलेंडर में बदलाव किया है। जिला सोलन हिमाचल क्रीड़ा संघ प्रभारी भारत भूषण भारद्वाज ने बताया कि 4 से 14 वर्ष की छात्राओं की जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता अब एक सितंबर से पांच सितंबर तक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला अर्की में खेली जाएंगी। छात्रों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी फेरबदल किया गया है। अब यह जिला स्तरीय प्रतियोगिता राज्य के छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आठ सितंबर से 11 सितंबर तक आयोजित होंगी। छात्राओं की राज्य स्तरीय माइनर व मेजर प्रतियोगिता 14 से 17 सितंबर तक करसोग जिला मंडी में होगी। छात्रों की मेजर खेलों की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी बदलाव किया गया है। यह प्रतियोगिता 24 से 27 सितंबर तक कल्पा जिला किन्नौर में होगी। बाकी तिथियों में कोई भी बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें