फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालागढ़ के निचला अंद्रेला और थाना के धर्मपुर में खुलेंगे राशन के डिपो

विज्ञापन
- फोटो : google
विज्ञापन
सोलन। विकास खंड नालागढ़ की पंचायत कश्मीरपुर के ग्राम निचला अंद्रेला और पंचायत थाना के गांव धर्मपुर में उचित मूल्य की दुकानें खुलेंगी। इससे क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिलेगी। लोगों को अब सस्ता राशन पाने के लिए दूर दराज स्थित राशन की दुकानों पर नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए संबंधित विभाग ने आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले यादविंद्र पाल ने दी।
विज्ञापन

यादविंद्र पाल ने कहा कि इन दुकानों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 अप्रैल निर्धारित की है। आवेदन इस दिन शाम पांच बजे तक प्राप्त प्राप्त हो जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि उचित मूल्य की दुकान खोलने के लिए प्रथम प्राथमिकता एकल नारी या विधवा जोकि बच्चों का स्वयं पालन पोषण कर रही हो, महिला मंडल, महिला सहकारी समूह या अन्य समूह तथा शारीरिक रूप से अपंग व्यक्ति को दी जाएगी। दूसरी श्रेणी में भूतपूर्व सैनिक, शिक्षित बेरोजगार व्यक्ति जिनके परिवार से कोई व्यक्ति सरकारी नौकरी में न हो शामिल रहेंगे। तीसरी प्राथमिकता में पंचायत और चौथी प्राथमिकता सहकारी सभाएं रहेंगी। आवेदन के लिए प्रपत्र निरीक्षक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नालागढ़ के कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। आवेदन के लिए प्रार्थी का कम से कम दसवीं पास होना अनिवार्य है। आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, अपनी दुकान, किराए की दुकान संबंधी प्रमाणपत्र, अपंग या भूतपूर्व सैनिक प्रमाणपत्र, उचित मूल्य की दुकानधारक की मृत्यु उपरांत उसके वारिस संबंधी आवश्यक प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने होंगे। अधिक जानकारी जिला खाद्य, नागरिक आपूर्ति नियंत्रक सोलन तथा खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निरीक्षक नालागढ़ के कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें