बद्दी (सोलन)। हिमाचल दवा निर्माता संघ (एचडीएमए) ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 11 लाख रुपये प्रदान किए हैं। यह चेक संघ के प्रदेशाध्यक्ष राजेश गुप्ता की अगुवाई में पदाधिकारियों और उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को भेंट के दौरान सौंपा। इस मौके पर संघ ने उद्योगपतियों को पेश आ रही कठिनाईयों और उनकी समस्याओं को लेकर भी अवगत करवाया। संघ के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेश गुप्ता ने नई सरकार को प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिए जाने को लेकर संघ का हरसंभव सहयोग देने की बात कही। इस अवसर पर संघ के सलाहकार संजय गुलेरिया, पूर्व अध्यक्ष एमबी गोयल, सतीश सिंगला, चेयरमैन पुष्करणा, नीरज भाटिया, एनएस राणा, आरबी गुप्ता, सुरजीत अरोड़ा, सुमित सिंगला, परमजीत अरोड़ा और संजय शर्मा सहित कोर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।