सुबाथू (सोलन)। छावनी क्षेत्र में सांड ने एक बार फिर स्थानीय लोगों पर हमला करने शुरू कर दिए हैं। बीते शुक्रवार को स्थानीय निवासी 74 वर्षीय गुलाम साबिर अपनी दुकान के पास बैठे थे कि अचानक सांड ने उन पर हमला बोल दिया। इस कारण उन्हें काफी चोटें आई हैं। मौके पर लोगों ने घायल अवस्था में गुलाम साबिर को कैंट अस्पताल पहुंचाया। गुलाम साबिर के बेटे वाजिद अली ने बताया कि कैंट अस्पताल में उनके पिता को उपचार दिया गया। वाजिद अली ने बताया की इस हमले में उनके पिता का एक तरफ का कंधा उतर गया, वहीं टांगों और पीठ में काफी दर्द है।