सवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में अस्पताल में हितेश शर्मा मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 20 लोगों ने रक्त दान किया। शिविर का शुभारंभ दीदी मां साध्वी ऋतंभरा ने किया। उन्होंने कहा रक्तदान सबसे बड़ा दान है। यह मनुष्य नया जीवन देता है। एक स्वस्थ व्यक्ति को समाज के लोगों की भलाई के लिए रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने आयोजकों का आभार जताया। शिविर में पुनीत शर्मा, अशोक कुमार, अभिषेक शर्मा, मनीष कुमार, रणविंद्र सिंह, भूपेद्र सिंह, आकाश दीप, भूपेश कुमार, सुषमा देवी, मुकेश कुमार, पुष्पेंद्र सैणी, राहुल कुमार, दिनेश सैणी, मनीष सैणी समेत 20 लोगों ने रक्तदान किया। नालागढ़ अस्पताल के ब्लड बैंक की प्रभारी मनिका शर्मा के नेतृत्व में रक्तदान एकत्रित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक केएल ठाकुर, नरेंद्र नंदी, अमन गुप्ता, संजीव राणा, चंद्रशेखर अवस्थी, राम गोपाल अग्रवाल, हरिओम सांख्यान, राजीव भल्ला, विकास मेहता, राजेश शर्मा, राकेश शर्मा समेत गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
नालागढ़ में दीदी मां साध्वी ऋतंभरा रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए- संवाद।