सोलन। नगर परिषद सोलन में कोरोना के चलते ठप पड़े विकास कार्यों को रफ्तार मिलना शुरू हो चुकी है। इसके चलते नप ने शहर के वार्डों में होने वाले 50 विकास कार्यों के लिए टेंडर कर वर्क ऑर्डर भी दे दिए हैं। सभी कार्यों के तहत शहर के 15 वार्डों में रास्तें, नाले, इंटरलॉक टाइलें, सीढ़ियों और सड़कों के किनारे लगाई जाने वाली ग्रिल समेत अन्य कार्यों को किया जाना है।
इसका कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार सभी कार्य दो करोड़ से किए जाएंगे। प्रत्येक वार्ड में दो से तीन कार्यों को किया जाएगा। इसके लिए प्रत्येक वार्ड में 5-6 लाख की लागत आएगी। कोरोना महामारी के चलते वार्डों में विकासात्मक कार्यों पर रोक लग चुकी थी। इससे लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। लोगों ने नप की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए थे लेकिन अब नप ने कार्यों के लिए टेंडर करवाकर वर्क ऑर्डर भी दे दिए।
प्रत्येक वार्ड में लोगों की सुविधा के लिए होंगे कार्य
नप अध्यक्ष देवेंद्र ठाकुर ने बताया कि वार्डों में 50 कार्यों के लिए टेंडर कर वर्क ऑर्डर निकाल दिए हैं। उन्होंने बताया कि सभी वार्डों में दो करोड़ की लागत से विकास कार्य किए जाएंगे। बताया कि प्रत्येक वार्ड में लोगों को सुविधा देने के लिए दो से तीन कार्य किए जाने हैं।