जिया लाल को बनाया गया अध्यक्ष
दाड़लाघाट (सोलन)। ऑल इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक पार्टी की बैठक का आयोजन दाड़लाघाट में किया गया। इसमें जिला सोलन की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिया लाल को अध्यक्ष, ललित कुमार को महासचिव, अमर सिंह राठौर को वित्त सचिव, दिनेश कुमार और राजकुमार को सचिव, हरी चंद और हीरा लाल ठाकुर को सलाहकार चुना गया। जिला सोलन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महासचिव को सोलन जिला की कार्यकारिणी के विस्तार के लिए अधिकृत किया गया है।