फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूफी गायक सतिंद्र सरताज नालागढ़ में मचाएंगे धमाल

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ में हो रहा जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला इस बार आकर्षक होगा। मेले में मशहूर सूफी गायक सतिंद्र सरताज नालागढ़ में लोगों को अपनी आवाज से निहाल करेंगे। वहीं डॉग शो, कवि सम्मेलन सहित अन्य प्रतियोगिताओं व प्रतिस्पर्धाओं का आयोजन होगा। सांई वे साडी फरियाद तेरे थांई से प्रसिद्धि बटोरे चुके सतिंद्र सरताज ने नीलामी, उडारियां, निक्की जेई कुड़ी, बिना मंगेयो सलाह, सूहे खत, मैं ते तेरी जान, बहुता सोची न, सज्जन राजी से लोगों का मन मोह चुके हैं।

अब वह नालागढ़ में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले की अंतिम सांस्कृतिक संध्या में 25 अक्तूबर को अपने स्वरों का जादू बिखेरकर लोगों का मनोरंजन करेंगे। मेले को लेकर उपमंडल प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान बनाया है। इसके अनुसार, खेड़ा राजपुरा बाईपास से होते हुए वाहन गुजरेंगे जबकि नालागढ़ कॉलेज से लेकर आयोजन स्थल रोपड़ चौक से चौंकीवाला तक सड़क को नो पार्किंग जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन


इन मार्गों पर कोई वाहन पार्क नहीं हो सकेगा। मेले की तैयारियों को लेकर एसडीएम नालागढ़ ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों और हेरिटेज सोसायटी नालागढ़ के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। 24 अक्तूबर को पहली सांस्कृतिक संध्या के लिए कलाकारों का चयन किया जा रहा है।
विज्ञापन


मेले का शुभारंभ राज्यपाल 24 अक्तूबर को करेंगे। बैठक में सोसायटी के सचिव एवं तहसीलदार नालागढ़ केशव राम, उपाध्यक्ष एवं ट्रक यूनियन के प्रधान चौधरी विद्यारतन, नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नीरू शर्मा, दून वैली स्कूल के चेयरमैन राजीव शर्मा, पूर्व नप अध्यक्ष एवं पार्षद महेश गौतम, समाजसेवी डॉ. अजीत पाल जैन, ट्रक यूनियन के कैशियर बीर सिंह चंदेल, रड़ियाली पंचायत प्रधान इंदू वैद्य, उपप्रधान हरदीप सिंह, डॉ. आशिमा जैन, टैक्सी यूनियन के प्रधान बग्गा सिंह, संजीव राणा, पुनीत कौशल, बलराज चोपड़ा, गुरचरण चन्नी, पूर्व पार्षद डीएस खुल्लर, अजय कुमार मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें