फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कसौली में होगा मिसेज हिमाचल का ग्रैंड फिनाले

विज्ञापन
मिलेज हिमाचल के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
नौ शहरों से चुनी गईं महिलाओं में होगा मुकाबला
सोलन। हिमाचल फिल्म सिटी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही विवाहित महिलाओं की देश की सबसे बड़ी प्रतिस्पर्धा मिसेज हिमाचल का ग्रैंड फिनाले 18 अप्रैल को कसौली में होगा। इसमें प्रदेश के नौ शहरों से चुनी गईं महिलाएं खिताब के लिए जोर आजमाइश करेंगी। आयोजन में 21 से 39 साल तक की विवाहित महिलाएं हिस्सा ले रही हैं। फाइनल में 49 महिलाओं का चयन किया गया है। तीन स्थान हासिल करने वाली छह महिलाएं राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगी। मिसेज हिमाचल की विजेता को सोने और चांदी के गिफ्ट के अलावा नामी होटलों में टूअर पैकेज दिए जाएंगे। इसकी मुख्यातिथि मिसेज इंडिया 2017 कल्पना ठाकुर होंगी। 2017 में हिमाचल फिल्म सिटी की ओर से आयोजित इस स्पर्धा में कल्पना ठाकुर ने पहले हिमाचल प्रदेश में फिर राष्ट्रीय स्तर पर विजेता का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद कल्पना ने चीन में आयोजित मिसेज एशिया इंटरनेशनल में भी मिसेज फोटोजेनिक का खिताब जीता। विशेष अतिथि के रूप में रनर अप मिसेज इंडिया विद्या नेगी ओर तनुजा वर्मा रहेंगी। निर्णायक मंडल में मुख्य भूमिका पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध डायरेक्टर प्रोड्यूसर मनप्रीत सिंह तथा उनके साथ ट्रेनर ग्रूमर मरियम मौजूद रहेंगी। कुछ सत्रों में मधु तनवर एवं लितेश भार्गव निर्णायक की भूमिका अदा करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें