जनप्रतिनिधियों के साथ चायल क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की।
- फोटो : अमर उजाला
चायल (सोलन)। एसडीएम कंडाघाट संजीव धीमान ने रविवार को चायल क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के साथ चायल क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की। उन्होंने चायल में स्वच्छता अभियान को गति देने के लिए निर्देश दिए और जनता की समस्याओं को सुनने के लिए 15 फरवरी को चायल में विभागों के साथ बैठक करने के भी निर्देश दिए। लोगों ने चायल के गांव में टीसीपी न लगाने की मांग की। लोगों ने इसका विरोध करने की बात भी कही है। एसडीएम संजीव धीमान ने कहा कि लोगों की समस्याएं सुनी जाएंगी और समय पर उनका निपटारा किया जाएगा।