परवाणू (सोलन)। लघु उद्योग भारती की प्रदेश इकाई की राज्य स्तरीय बैठक नालागढ़ में हुई। इसकी अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश मित्तल ने की। इस दौरान नई कार्यकारिणी भी गठित की गई। इसमें नव नियुक्त राज्य स्तरीय कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ. विक्रम बिंदल, महासचिव राजीव कंसल, कोषाध्यक्ष विकास सेठ, संरक्षक एमपी शर्मा, तजिंद्र गोयल, उपाध्यक्ष एनपी कौशिक, सुरेंद्र जैन, सतीश सिंगला, राजेश गुप्ता, कुलविंद्र, प्रकाश वर्मा, अखिल मोहन और विजय बंसल को चुना गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि लघु भारती का गठन 1994 में हुआ था और 2019 में संगठन की रजत जयंती मनाई जाएगी। इस अवधि तक संगठन का लक्ष्य देश की हर लघु भारती को जोड़ा जाएगा। लघु उद्योग भारती एक ऐसा संगठन है जो उद्योगों की हर समस्या को राष्ट्रीय स्तर पर उठाता है। संगठन की राष्ट्रीय स्तरीय बैठक 9 और 10 सितंबर को छतरपुर (दिल्ली) में होंगी। अध्यक्ष डॉ. विक्रम विंदल ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उसे वह अच्छे तरीके से निभाएंगे। वर्तमान में संगठन के 627 सदस्य हैं जो दस औद्योगिक क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। लघु उद्योग भारती को जीएसटी के तहत तीन करोड़ तक की छूट दी जाए।