फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली के 19 वर्षीय तुषार आनंद ने रचा इतिहास, स्कूटर से की श्रीखंड महादेव की दुर्गम यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम हुआ दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसौली(सोलन)। कसौली निवासी 19 वर्षीय तुषार आनंद ने अकेले स्कूटर से श्रीखंड महादेव की दुर्गम यात्रा पूर्ण कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस अद्वितीय साहसिक एवं आध्यात्मिक उपलब्धि को इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने मान्यता प्रदान की है। वह सबसे कम आयु में यह एकल तीर्थयात्रा करने वाले युवा बने हैं। तुषार ने 15 जून को कसौली से अकेले स्कूटर पर सफर शुरू किया। इसके बाद उन्होंने गहरी बर्फ, ओलावृष्टि और भीषण ठंड के बीच पैदल ट्रैकिंग करते हुए ठाचडू, भीमद्वारी जैसे कठिन पड़ावों को पार किया और 17 जून को समुद्र तल से 18,570 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र श्रीखंड महादेव के दर्शन किए। 18 जून को वह सकुशल वापस लौटे। तुषार ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और ईश्वर के आशीर्वाद को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें