पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय सोलन में तृतीय सोपान स्काउट-गाइड कैम्प का शुभारंभ करते मुख्याति
जेएनवी कुनिहार में स्काउट गाइड विशेष शिविर शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुनिहार में तृतीय सोपान स्काउट एवं गाइड कैंप का शुभारंभ हो गया। इसमें 12 नवोदय विद्यालयों के कुल 184 स्काउट्स एवं गाइड्स ने भाग लिया। कैंप का उद्घाटन विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार यादव और उप प्रधानाचार्या अनिता ने किया गया। उद्घाटन सत्र के दौरान विद्यार्थियों को अनुशासन और सेवा भाव के महत्व से अवगत कराया गया। पहले दिन पंजीकरण और परिचय सत्र आयोजित किया गया। इसमें प्रतिभागी विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के नियमों अनुशासन एवं आगामी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही विद्यार्थियों को विभिन्न दलों में विभाजित कर उन्हें अलग अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि उनमें नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास हो सके। कैंप के सफल संचालन के लिए ऊमा शर्मा, राजेश कुमार, पवन कुमार, अमित सिंह, सुकेश कौर और साधना प्रशिक्षक के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्यातिथि ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउट-गाइड जैसे शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन सेवा भावना आत्मनिर्भरता और सामाजिक जिम्मेदारी जैसे गुणों को अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।