फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान मंडी में मंहगे दामों पर बेची जा रही सब्जी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। शहर में पुराने बस अड्डे के समीप लगने वाली किसान सब्जी मंडी में लोगों को मंहगी सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं। इससे लोगों की आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। यहां तक कि मालरोड पर सब्जी बेचने के लिए बैठे कारोबारियों के दाम सब्जी मंडी से सस्ते रहे।

इससे साफ है कि लोगों के साथ कीमत को लेकर मनमर्जी की जा रही है। सोलन सब्जी मंडी में किसानों का मटर 30 से 35 रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जा रहा है। सब्जी मंडी में मटर के ऊंचे दाम रहे। मंडी में कई जगह मटर 40 तो कई जगह 50 रुपये के हिसाब से बेचा गया। वहीं, शहर के मालरोड और अन्य जगहों पर मटर 30 रुपये भी बिकी। शहर में लगने वाली मंडी में स्थानीय ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्रों से भी लोग सस्ती सब्जी मिलने की आस में खरीदारी के लिए आते हैं। लेकिन यहां भी उन्हें मंहगे दामों पर सब्जी खरीदने को मजबूर होना पड़ा। कई लोगों को तो निराश होकर सब्जी मंडी से बिना खरीदे ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


सब्जी मंडी और मालरोड पर रहा कीमत में अंतर
किसान सब्जी मंडी में मटर 40 से 50, गोभी 40, बैंगन 40, टमाटर 30, प्याज 20, आलू 30 रुपये, खीरा 30 रुपये के हिसाब से बेचा गया। इसकी लोगों ने खरीदारी तो की लेकिन मंहगे दाम चुकाने पड़े। मालरोड पर बैठे सब्जी कारोबारियों के पास मटर 30, टमाटर 20, आलू 10, प्याज 20 रुपये बेचा गया।
विज्ञापन


किसानों को बैठने की नहीं मिल रही जगह
इस किसान मंडी में आसपास के किसानों को बैठने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है। यह मंडी किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए लगाई गई थी। अब आलम यह है कि यहां स्थानीय कारोबारियों ने कब्जा करना शुरू कर दिया है। इससे किसानों को सब्जी मंडी में बैठने की जगह नहीं मिल पा रही है। इससे लोगों को सस्ती सब्जियां नहीं मिल रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें