फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंबाघाट झांसी चौक पर फटी पाईप लाइन से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल लाइन में लीकेज से बेकार बह रहा हजारों लीटर पानी
विज्ञापन

चंबाघाट झांसी चौक पर पाइपलाइन फटने से परेशान हो रहे लोग
सड़क को भी हो रहा नुकसान, राहगीरों को यहां से गुजरना हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
सोलन। शहर की पेयजल पाइपलाइन की लीकेज का मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। हर रोज आईपीएच या फिर नगर परिषद की पाइपलाइन कहीं न कहीं से लीक होती रहती है। चंबाघाट-सोलन मार्ग पर पुलिस चौकी के समीप भी कुछ दिन पहले पाइप लाइन फट गई थी, वहीं अब चंबाघाट झांसी चौक के समीप पाइपलाइन बीच सड़क से लीक हो रही है। इस कारण हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। वहीं, इससे मार्ग को भी क्षति पहुंच रही है। इसके अलावा राहगीरों को भी काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शहर में जगह-जगह पाइप लाइन फटने से हर रोज हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। सड़क पर पानी बहने से कई जगह गड्ढे पड़ गए हैं। वहीं, गड्ढों में पानी रुकने से वाहन गुजरने पर यह राहगीरों पर गिर रहा है। चंबाघाट के समीप फटी पाइप लाइन के कारण यहां बस और ऑटो के लिए खड़े लोगों को भारी परेशानी हो रही है। इस दौरान कोई भी छोटा या बड़ा वाहन गुजरने पर सड़क का गंदा पानी लोगों के कपड़ों पर गिर रहा है। उधर, पाइप लाइन फटने की सूचना मिलते ही नगर परिषद के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे, जिसके बाद उन्होंने पानी की सप्लाई बंद कर पानी को बहने से रोका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें