फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम सोलन लोकल पैकेज

विज्ञापन
विज्ञापन
72 घंटों की बारिश से तबाही; चार मकान और गोशाला जमींदोज
विज्ञापन

सोलन जिले के बड़ोग, शमलेच, भोजनगर, रबोन समेत कई अन्य क्षेत्रों में भारी नुकसान
गोशाला में दबकर से एक जर्सी गाय की मौत
अमर उजाला ब्यूूरो
सोलन। जिला भर में 72 घंटों तक आफत बनी बरसात ने जमकर तबाही मचाई है। सोलन उपमंडल में शनिवार को बारिश में चार मकानों को नुकसान पहुंचा जबकि एक गोशाला ढहने से उसके मलबे में दबने से गाय की मौत हो गई। इस बारिश से अब तक उपमंडल में तीन लाख 82 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया जा चुका है। शनिवार को प्रशासन की टीम को राहत कार्य में झोंक दिया। राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचकर प्रभावित को राहत पहुंचाने में लगे रहे। तीन जगहों पर गोशाला ढहने से मालिकों को करीब 65 हजार का नुकसान झेलना पड़ा। भारी बारिश से बोहली ईश्वर पुत्र शेर सिंह की गोशाला गिर गई। हादसे में गोशाला के अंदर बंधी गाय की मलबे में दबने से मौत हो गई। इसके अलावा बड़ोग में देवेंद्र कुमार पुत्र प्यारे लाल घर के समीप डंगा ढह गया जिससे घर को भी खतरा पैदा हो गया है। डंगे के ढहने से देवेंद्र कुमार को करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। बड़ोग के खलोगड़ा में रंजन वर्मा की दुकानों में पानी घुस गया और उसका शौचालय भी बारिश की भेंट चढ़ गया। हादसे के बाद प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और करीब एक लाख रुपये के नुकसान का आकलन बनाया। रबोन में राजेंद्र कुमार के घर के समीप डंगा बारिश की भेंट चढ़ गया जबकि शमलेच में रमेश कुमार की गोशाला, भोजनगर में नेत्रसिंह का रसोईघर, भोजनगर में भीम सिंह का मकान, भोजनगर में ही धर्मपाल की गोशाला बारिश की भेंट चढ़ गई। लगातार बारिश के बीच प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और राहत प्रबंध किए।
तीन लाख 82 हजार की क्षति हुई : एसडीएम
एसडीएम रोहित राठौर का कहना है कि उपमंडल में अब तक करीब तीन लाख 82 हजार रुपये के नुकसान का आकलन किया गया है। उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मचारियों को अलर्ट पर रखा है। नुकसान की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची है। उन्होंने कहा कि जो भी बरसात में प्रभावित हुए हैं, उनके लिए राहत कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि नुकसान का आकलन होने के बाद सभी प्रभावितों को फौरी राहत दी जाएगी।
विज्ञापन


सोलन में बरसात की की भेंट चढ़े 11 करोड़ 23 लाख
लोनिवि को सर्वाधिक 9.92 करोड़ का नुकसान, आईपीएच के बहे एक करोड़ से ज्यादा
सोलन। जिला भर में बरसात से अब तक करीब 11 करोड़ 23 लाख का नुकसान आंका जा चुका है। यह नुकसान लोक निर्माण, सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य और बिजली बोर्ड को हुआ है। नुकसान के मामले में लोक निर्माण विभाग सबसे आगे है। जिला भर की विभिन्न सड़कों पर मलबा गिरने या भूस्खलन की वजह से नौ करोड़ 92 लाख 22 हजार रुपये जबकि नेशनल हाईवे अथॉरिटी को एक लाख 64 हजार का नुकसान बद्दी-स्वारघाट हाईवे पर हुआ है। सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग को एक करोड़ 6 लाख 90 हजार रुपये के नुकसान का आकलन अब तक किया जा चुका है। बारिश से जिला में कई पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। बिजली बोर्ड को अब तक सात लाख 10 हजार 703 रुपये के नुकसान का अनुमान है। आम लोगों को भी बारिश से नुकसान पहुंचा है। नालागढ़ व कंडाघाट में मकान, सोलन में दुकान, अर्की में मजदूरों के लिए बनाया शेड बारिश की भेंट चढ़ गया है। अतिरिक्त दंडाधिकारी विवेक चंदेल ने बताया कि प्रशासन हर 24 घंटे में नुकसान की रिपोर्ट एकत्र कर रहा है जिसे सरकार को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

कुनिहार में मक्की की फसल बरबाद
कुनिहार (सोलन)। तेज बारिश और तूफान से मक्की की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। कुनिहार के कई गांवों में मक्की की फसल लगातार बारिश की वजह से खेतों में बिछ गई है। इस कारण किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है। नमोल, सहबार, पुलाहड़ा, आयथि सहित कई गांवों में मक्की की फसल खेतों में बिछ गई हैं। सुनील कुमार, भगत राम, सतीश, मनोहर लाल, धनी राम जगदीश, हेम राज ने बताया कि मक्की काफी बड़ी हो गई थी। वीरवार से हो रही लगातार बारिश और हल्के हवाओं के झोंकों ने मक्की की फसल को बर्बाद कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें