बद्दी (सोलन)। मैसर्ज फैवली ट्रांसपोर्ट रेल टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड की सोलन जिले के बद्दी स्थित इकाई में 20 ट्रेनी ऑपरेटर के पदों के लिए 22 मार्च को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी जिला रोजगार अधिकारी निर्मल शर्मा ने दी। उन्होंने कहा कि मैसर्ज फैवली ट्रांसपोर्ट रेल टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड में इन पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उम्मीदवार मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में डिप्लोमा होना चाहिए। साक्षात्कार के लिए इच्छुक उम्मीदवार 22 मार्च को सुबह 10 बजे अपने सभी अनिवार्य दस्तावेजों सहित मैसर्ज फैवली ट्रांसपोर्ट रेल टेक्नोलॉजी इंडिया लिमिटेड प्लॉट नंबर 3-ए, अपारेल पार्क, इंडस्ट्रियल एरिया, काथा भटोलीकलां, तहसील बद्दी, जिला सोलन पहुंचे।