फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंबरपुल पर लगा जाम, चार घंटे थमे पहिए

विज्ञापन
amarujala - फोटो : amarujala
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सुबाथू (सोलन)।
गंबरपुल-शिमला मार्ग पर दयोथल में रविवार को करीब चार घंटे वाहन चालकों को जाम में फंसना पड़ा। इस जाम से निजात दिलवाने वाला कोई भी नहीं था। ग्रामीणों की माने तो इस मार्ग पर तंग मोड़ के कारण आए दिन जाम लग रहा है। लोनिवि इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। रविवार को मकर संक्रांति के अवसर पर दयोथल के देवस्थल श्री ब्रिजेश्वर देव मंदिर में सैकड़ों श्रद्धालुओं को जाम का सामना करना पड़ा। वाहन चालकों को गंबरपुल से मंदिर तक गाड़ी पहुंचाने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सीताराम वर्मा, कोषाध्यक्ष गणेश दत्त शर्मा, रामेश्वर शर्मा, मदन लाल सहित अन्य ग्रामीणों का कहना है कि हर रविवार को देवस्थल पर प्रदेशभर से सैकड़ों लोग पहुंचते हैं लेकिन व्यवस्था को संभालने के लिए प्रशासन के पुख्ता इंतजाम नहीं होते हैं। रविवार को जाम करीब 11 से 3 बजे तक लगा रहा। इसके कारण ग्रामीण क्षेत्र की सवारियों को पैदल ही घर तक लंबा सफर करना पड़ा। मंदिर कमेटी इस मार्ग को चौड़ा करवाने के लिए कई बार लोनिवि से आग्रह कर चुकी है लेकिन समस्या से निजात नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

जल्द होगी सड़क चौड़ी : सैजल
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने कहा कि ब्रिजेश्वर देव मंदिर सैकड़ों ग्रामीणों की आस्था का केंद्र है। लोगों की सुविधा के लिए इस सड़क को चौड़ा करवाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि समस्या उनके ध्यान में है। जल्द ही इस समस्या पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें